पुरानी जींस वर्ष 2014 की आई बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन तनिष्ठा चटर्जी ने किया है। फिल्म में तनुज वीरानी, आदित्य सील, इजाबेल लिट मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म की कहानी पुरानी जींस फिल्म की कहानी है दो बचपन के दोस्तों की जिनमें से एक है सिड (तनुज विरिवानी) और दूसरा है सैम (आदित्य सील)। दोनों दोस्त एक छोटे से टाउन कसौली में रहते हैं। सैम एक अमीर खानदान से है और वो एक संगीतकार बनना चाहता है। दूसरी तरफ सिड है जो कि एक बेहतरीन लेखक है और वो अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता है। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है कसौली में आई नयी लड़की नयनतारा (इजाबेले लेटे) से। नयनतारा से मिलते ही दोनों ही दोस्त उसे अपना दिल दे बैठते हैं लेकिन नयनतारा किसे प्यार करती है इसी के इर्द गिर्द पूरी फिल्म घूमती है। नयनतारा के आने के बाद दोनों दोस्तों की दोस्ती और उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आता है और आखिर में नयनतारा किसे अपना जीवनसाथी चुनती है ये जानने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाना होगा।