फिल्म पुली एक जबरदस्त एक्शन और फैंटेसी का कॉम्बिनेशन है। इस फिल्म में श्रीदेवी महारानी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय डबल रोल में नजर आयेंगे।
यह प्राचीन राज्य के शक्तिशाली रानी (श्रीदेवी) और उसके चतुर सेनापति (सुदीप) की कहानी है जिनके पास प्रजा को नियंत्रित करने के अपने तरीके हैं। यह अच्छाई बनाम बुराई की भी कहानी है, जिसमें पहले कभी न देखे गए रोमांटिक और कॉमेडी सीन है।