साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म
पुकार एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में,अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पूरी, मुख्य भूमिकाओं में नज़र आयें है। फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा।
इस फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड अपने नाम करवाये। फिल्म को नरगिस दत्त अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस फिल्म के संगीत निर्देशक ए आर रेहमान थे।
फिल्म में प्रभु देवा और लता मंगेशकर की विशेष उपस्थिति थी। प्रभु देवा फिल्म के एक गाने के ज़रा ज़रा में नज़र आये है वहीँ लता जी फिल्म के गाने एक तू ही भरोसा में नज़र आयीं है।