X
प्लेयर्स
Action | Drama | Thriller | 06 Jan 2012 | U/A |
Hindi

प्लेयर्स कहानी

प्लेयर्स वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है, फिल्म में बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन, विनोद खन्ना, बिपाशा बासु, नील नितिन मुकेश , सोनम कपूर और सिकंदर खेर मुख्य भूमिका में हैं। 

कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है चार्ली मेस्केरांहस यानि अभिषेक बच्चन से जो दिन में चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करता है, लेकिन रात होते ही वह चोर में बदल जाता है। तेज दिमाग और अचूक प्लान चार्ली की खासियत है। उसके लिए कोई भी काम कठिन नहीं है। चार्ली को एक डीवीडी मिलती है जो उसके दोस्त ने भेजी है। वह दोस्त अब दुनिया में नहीं रहा। डीवीडी के जरिये चार्ली को जानकारी मिलती है कि रशिया से रोमानिया अरबों रुपये का सोना किस तरह से भेजा जा रहा है। चार्ली का तेज दिमाग अब इस फिराक में पड़ जाता है कि किसी भी तरह सोने को चुरा ले। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। वह इस चोरी के लिए वह अपने उस्ताद विक्टर की मदद चाहता है जो कि जेल में बंद है। लेकिन अपराध की दुनिया में अभी भी उसका दबदबा है। चार्ली को विक्टर एक टीम बनाकर देता है, जिसका हर सदस्य चालाक और काम में माहिर है। नैना, सोनम कपूर जो कि कम्प्यूटर हैकर है। बिलाल बशीर (सिकंदर खेर) विस्फोट विशेषज्ञ है, स्पाइडर (नील नितिन मुकेश) कम्प्यूटर हैकर का मास्टर है, सनी मेहरा (ओमी वैद्य) हर काम में उस्ताद है, रॉनी (बॉबी देओल) को जादूगरी आती है। चार्ली की पार्टनर रिया (बिपाशा बसु) भी उससे जुड़ जाती है और ये सब निकल पड़ते हैं रशिया की ओर अपने काम को अंजाम देने के लिए। चार्ली के प्लान में कोई कमी नहीं है, इसके चलते जोश से भरी इस टीम के हाथ सोना आ भी जाता है लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब इस टीम का एक मेम्बर सारा सोना गायब कर लेता है। यही है फिल्म की कहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+