प्लेटफार्म फिल्म साल 1993 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन दीपक पवार ने किया था। इस फिल्म के निर्माता मुकेश दुग्गल थे। अजय देवगन, टिस्का चोपड़ा और परेश रावल, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये है।
प्लेटफार्म फिल्म में दो भाइयो की कहानी दिखाई गयी है, जो रेलवे प्लेटफार्म में एक दूसरे से बिछड़ जाते है। इस फिल्म में अजय का रोल नेगेटिव है और यह फिल्म अजय देवगन की करियर की चौथी फिल्म थी। फिल्म को बॉक्स- ऑफिस पर ठीक-ठाक सफलता मिली है।