प्लान ए प्लान बी साल 2022 एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक घोष ने किया है। त्रिलोक मल्होत्रा, के आर हरीश और रजत अरोड़ा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म प्लान ए प्लान बी में रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया, कुशा कपिला और पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 सितम्बर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गयी है।
कहानी
फिल्म की कहानी एक मैच मेकर (तमन्ना भाटिया) और एक सफल डाइवोर्स लॉयर के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अपोजिट लेकिन जब दोनों के बीच प्यार आता है, तो कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, क्या यह अलग प्रोफेशन वाले दो लोग एक साथ रह सकते हैं? यही इस फिल्म की कहानी है।