फिल्लौरी एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन अंशई लाल ने किया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ ,सूरज मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा बिल्कुल नये अंदाज और नये रोल में नजर आ रही हैं। एक ऐसे रोल में अनुष्का को देखने की आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की कहानी
फिल्लौरी में आप टिपिकल पंजाबी शादी दिखाई गई है। फिल्म में आदि है जो सुबह 9 बजे भी पटियाला पेग लेने से परहेज नहीं करता। फिल्म में खूब सारा नाच गाना है। 26 साल का कनन (सुरज शर्मा) कनाडा से अपनी बचपन की दोस्त अन्नु से शादी करने आते हैं (महरीन पिरजादा)। पता चलता है कि कनन मांगलिक है और उसे अन्नु से शादी करने से पहले एक पेड़ से शादी करनी होगी। पंडित कहते हैं कि मांगलिक की शादी पेड़ से होने के बाद सभी खतरों का अंत हो जाएगा। इसलिए कनन पेड़ से शादी करने के लिए परिवार के साथ फिल्लौर जाता है।
शादी से एक दिन पहले उसके हाथ पैर ठंढे पड़ जाते हैं और एंट्री होती है उसकी पेड़ से शादी वाली दुल्हन फिल्लौरी (अनुष्का शर्मा) जिसकी खुद की 98 साल पुरानी दुख भरी प्रेम कहानी है। कनन के साथ एक और शख्स है जो फिल्लौरी के अधुरे काम को पूरा करने में उसकी मदद करेगा।