पेइंग गेस्ट वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन परितोष पेंटर ने किया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, और वत्सल सेठ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
कहानी
फिल्म पेइंग गेस्ट में चार दोस्तों को जब कमरा नही मिलता तो वे दो कपल बन जाते है यानी कि उसमें से दो लोग महिला बन जाते है। फिल्म की कहानी बस इतनी ही है। अब इसमें कामेडी का तड़का लगाने की कोशिश की गई है। तीन पक्के दोस्त श्रेयस तलपड़े, जावेद जाफरी, आशिष चौधरी किसका मिगलानी (असरानी) के घर पर पेंइग गेस्ट के रूप में बैंकाक में रहते है। एक दिन आशिष का भतीजा वत्सल सेठ भारत से बैंकाक आता है उसके बाद से घर में परेशानियां शुरू हो जाती है। सभी आपस में लड़ना शुरू हो जाते है उनका मालिक उनसे तंग आकर घर से निकाल देता है। इस बीच उनकी नौकरी भी छूट चुकी है। इन लोगों को कहीं पर घर नही मिलता है। इसी मुश्किल में एक घर मिलता है लेकिन मकान मालिक (जॉनी लीवर) को शादीशुदा लोगों को ही रखना है। इस समस्या का समाधान करने के लिए श्रेयस तलपड़े वत्सल सेठ की और जावेद जाफरी आशिष चौधरी की पत्नी बन जाते है। इन चारों की प्रेमिकाएं भी (नेहा धूपिया, रिया सेन, सयाली भगत और सेलिना जेटली) है। मकान मालिक का छोटा रॉकी भाई (चंकी पांडे) हमेशा अपने भाई के लिए मुसीबत खड़ा करता रहता है। वह अपने पिता का होटल अपने नाम करवाना चाहता है। फिल्म इन्ही सब किरदारों के बीच घूमती रहती है। फिल्म में कुछ दृश्य काफी हंसाते है तो वही कुछ दृश्य बासी लगते है।