X
पठान
Action | 25 Jan 2023 | U/A |
Hindi

पठान कहानी

पठान एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। फिल्म में शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम , मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं। ये फिल्म साल 25 जनवरी 2023 में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। 
इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते हुए दिखे है। 
फिल्म में बुर्ज खलीफा पर ज़बरदस्त एक्शन सीन दिखाया गया है। 


पठान से 25 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। 
फिल्म का टीजर 2 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है और ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को जारी किया गया है। 


फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' 12 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया है। 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने शाहरुख की पठान फिल्म को U/A सेंसर सर्टिफिकेट दिया। इसके अलावा, कई विवादास्पद दृश्यों को काट दिया गया था, और "पठान" के पहले और दूसरे भाग के लिए अंतिम रनटाइम क्रमशः 1 घंटा और 10 मिनट और 1 घंटा और 16 मिनट निर्धारित किया गया था। अंत में, हमें लगभग 2 घंटे 26 मिनट का प्लेटाइम मिलता है।

कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है कश्मीर से, जहाँ 370 की धारा के हटते ही पाकिस्तान में खलबली का माहौल शुरू हो जाता है। आगे एक निजी टेरिरिस्ट गैंग दिखाया जाता है जो जिसका नाम ऑउटफिट एक्स होता है और इसका लीडर जिम (जॉन अब्राहम) होता है। जिम कभी हिन्दुस्तान का जवान हुआ करता था, हिन्दुस्तान से नफरत की भी जिम की एक कहानी होती है और अब एक टेररिस्ट बन चूका है। 
जिम को इंडिया में ब्लास्ट करने का एक मिशन सौपा जाता है, जिसके तहत वह एक ऐसे वायरस को भारत में डालना चाहता है तो जो कुछ ही मिनटों में पूरे देश को खत्म करने की क्षमता रखता है। 

ऐसे में वनवास काट रहे पठान को बुलाया जाता, जो अपने देश को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है, इस मिशन में रूबीना (दीपिका पादुकोण) भी पठान के साथ आती है, लेकिन क्या पठान सबसे खतरनाक आंतक से अपने देश को बचा पायेगा यह उसके पीठ पर धोके का खंजर भोंका जायेगा, यह जानना जबरदस्त होगा, यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है।  
 
  
पठान विवाद:
पठान फिल्म के पहले गानें 'बेशर्म रंग' से इस फिल्म की कॉन्ट्रोवर्सी बेहद तेजी के साथ बढ़ी। गानें में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस गानें में भगवा रंग की बिकनी पहनी है, इस रंग का अपमान कर हिन्दुओं की भावना को आहात किया गया है, इस पर एक्शन लेते हुए विश्व हिन्दू परिषद् ने फिल्म पठान पर जम कर विरोध किया और फिल्म निर्माताओं को फिल्म पठान से आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया। 
 
इस फिल्म पर टिपण्णी करते हुए भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने शाहरुख खान पर आरोप लगाते हुए कहा था के बॉलीवुड के कई ऐसे डायरेक्टर और कलाकार हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए सिनेमा बनाते हैं। 
 
यहाँ तक के बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र की एक अदालत में दायर एक आरोप याचिका के अनुसार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर उनकी नई फिल्म "पठान" के गीत "बेशरम रंग" में हिंदुओं की "धार्मिक भावनाओं को गलत रूप से प्रभावित करने" का आरोप लगाया गया था। 


रिलीज
यह फिल्म 25 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
 
OTT रिलीज 
बॉक्स-ऑफिस पर धुंआधार कमाई करने के बाद यह फिल्म 22 मार्च 2023 को OTT प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज हो रही है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+