X
पटाखा
Drama | 28 Sep 2018 | U/A |
Hindi

पटाखा कहानी

पटाखा वर्ष 2018 की आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदन, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म का निर्माण धीरज वाधवन, अजय कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।
 
फिल्म पटाखा सिनेमाघरों में 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
 
फिल्म की कहानी 
दोनों का नाम फूलों पर रखा गया है, चंपा aka बड़की (राधिका मदान) और गेंदा aka छुटकी (सान्या मल्होत्रा) दोनों ही न तो शांत हैं और नही शिष्ट.. मोटे और बेढंगे झाडू जैसे बाल, बीडी पीकर पीले और गंदे हुए दांत और गालीयों से भरी बातें.. ये लड़कियां झगडालू हैं और बात-बात पर लड़ाई के लिए तैयार हो जाती हैं। दोनों एक दूसरे पर कैंची की तरह जबान और जहर से भरे हुए शब्द का इस्तेमाल करते नहीं थकती हैं, और हैं 'गोबर लड़ाई' कोई बड़ी बात नहीं है। इन सबके बीच एक जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करने वाला पड़ोसी डिप्पर (सुनील ग्रोवर) जो दोनों बहनों के बीच लड़ाई लगवाने का एक मौका भी नहीं छोड़ता है। छुटकी स्कूल जाने का सपना देखती है ताकि वो खुद का स्कूल खोल सके। दूसरी तरफ बड़की स्कूल से दूर रहना चाहती और अपना डेरी बिजनेस शुरू करना चाहती है। लड़ाई-झगड़े और महत्वाकांक्षाओं के बीच दोनों बहनों को मिलते हैं पहले प्रेमी। एक इंजीनियर है और दूसरा आर्मी में है और उसे अंग्रेजी बोलने का बहुत शौक है। वहीं फिल्म में नाटकीय मोड़ तब आता है जब दोनों बहनों के पिता (विजय राज) को अपने बिजनेस को बचाने की नौबत आती है जिसके चलते रिशवत देने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। उनके पास अपनी एक बेटी की शादी अमीर और विधुर पटेल (सदानंद वर्मा) से करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। जिसके चलते दोनों लड़कियां अपने-अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती हैं। जहां दोनों को पता चलता है कि वे एक ही घर में ब्याह कर आ गई हैं वो भी देवरानी-जेठानी बनकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+