परीक्षा एक बॉलीवुड बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है जिसे प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता और लेखक भी प्रकाश झा है। फिल्म में आदिल हुसैन, प्रियंका बोस, संजय सूरी, शौर्य दीप और शुभम झा, मुख्य भूमिका में नज़र आये है। ये फिल्म भारत में शिक्षा प्रणाली को लेकर बनाई गयी है। फिल्म बिहार के गांव के आईपीएस ऑफिसर अभयानंद की सच्ची कहानी पर आधारित है। रिलीज़ देश भर में फैली महामारी के कारण ये फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म Zee5 पर 6 अगस्त 2020 को रिलीज़ की गयी है।