पहाड़गंज एक थ्रिलर-ड्रामा मूवी है। फिल्म दिल्ली में विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा ठिकाने पहाड़गंज के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन राकेश रंजन कुमार ने किया है और फिल्म में ब्रिजेश जयराजन और राजीव गौर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
मुख्य कहानी:
फिल्म की कहानी स्पेन के एक व्यक्ति पर आधारित है जो भारत घूमने के लिये आया होता है। और दिल्ली के पहाड़गंज से आखिरी बार अपनी मंगेतर से बात करने के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाता है।
इसके बाद उसकी मंगेतर उसे ढूंढ़ती हुई भारत आती है। जहां उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह कई चीजों से पहली बार अवगत होती है। जो उसे बिल्कुल ही आश्चर्य में डाल देते हैं।
बाकी की पूरी फिल्म में यह दिखाया गया है कि आखिर पहाड़गंज में हुई इन तमाम रहस्यमय घटनाओं के पीछे किसका हाथ है।