पा (2010)(U/A)
Release date
04 Dec 2010
genre
पा कहानी
पा वर्ष 2009 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन आर. बालकृष्णन ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आये।
कहानी
'पा' की कहानी बॉलीवुड की दूसरी कहानियों से हट कर है। ये एक इमोशनल मेलोड्रामा है। जिसकी कहानी पिता और पुत्र के भावुक संबंधों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक परिवार की इमोशनल क्राइसिस है। फैमिली में तीन लोग हैं। युवा आइडियलिस्टक पॉलीटिशियन अभिषेक बच्चन और उसकी पत्नी, स्त्री रोग विशेषज्ञ विद्या बालान, इन दोनों का बेटा है ऑरो। ऑरो एक 13 साल का हंसता-खेलता इंटेलिजेंट बच्चा है। ऑरो का किरदार अमिताभ बच्चन निभाया है। ऑरो 'प्रागेरिया' नाम की बीमारी का शिकार है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान अपनी उम्र से पाँच-छह गुना बड़ा दिखाई देता है। जाहिर है, ये समस्या पूरे परिवार के लिए एक दैवीय आपदा जैसी है। वैसे ये बीमारी काफी रेयर है। फैमिली वेल एजूकेटेड है इसलिए हस्बैंड, वाइफ दोनों मिल कर अपने बेटे का ख्याल रखते हैं। फिल्म की कहानी के केंद्र में बाप और बेटे का इमोशनल रिलेशन है।