वन नाइट स्टैंड एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन जैसमीन डिसूजा ने किया है। फिल्म में सनी लियोन, न्यरा बजाज, तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, पुणे, बैंकाक में हुई है। फिल्म 6 मई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की कहानी
एक शादीशुदा आदमी और एक अनजान औरत एक रात के लिए मिलते हैं और सेक्स करते हैं फिर एक दूसरे से कभी ना मिलने का वादा कर निकल लेते हैं। लेकिन सनी लियोन ऐसी इंसान तो है नहीं जिन्हें भूला जा सके। तो बस शादीशुदा आदमी को भी दिन रात वही याद आती हैं और वो उनका पीछा करने लगता है।