अक्टूबर फिल्म 2018 की रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसे शूजीत सरकार ने निर्देशित किया है। फिल्म में वरुण धवन, गीतांजलि राव, बनिता संधू आदि प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म में होटल में काम करने वाले दो होटल इंटर्न दान (वरुण धवन) और शिउली (बनिता संधू) को जीभर के जिंदगी के मज़े लेते हुए दिखाया गया है। इनकी जिंदगी में तूफान तब आता है जब बदकिस्मती से इनकी लाइफ में कुछ गलत घटनाएं होने लगती हैं। अब ये कैसे उन सब चीज़ों से निकलकर आते हैं, यही अक्टूबर फिल्म का प्लॉट है।
फिल्म को रोन्नी लाहिरी और शील कुमार ने राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले निर्देशित किया है। फिल्म में सिनेमाटोग्राफी का काम अवित म्कोपाध्याय ने किया है।
संगीत
फिल्म का संगीत अभिषेक अरोड़ा, शांतनु मोइत्रा और अनुपम रॉय ने कंपोज़ किया है और गाने के बोल अभिरूची चंद, तंवीर गाजी और सवानंद किरकिरे ने लिखे हैं। फिल्म में कुल 5 गाने हैं।
रिलीज़ डेट
बड़े पर्दे पर ये फिल्म 13 अप्रैल, 2018 को रिलीज़ होगी।