X
नो वन किल्ड जेसिका
Thriller | 07 Jan 2011 | U/A |
Hindi

नो वन किल्ड जेसिका कहानी

नो वन किल्ड जेसिका वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक बायोग्राफिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रानी मुखर्जी और विद्या बालन नजर आये। 

कहानी 
फिल्म की कहानी हर कोई जानता है कि एक पार्टी में ड्रिंक सर्व करने वाली मॉडल जेसिका लाल को गोली मार दी जाती है क्योंकि वो एक मंत्री के बेटे को वक्त खत्म हो जाने के बाद ड्रिंक सर्व करने से मना कर देती है। फिल्म यहीं से कहानी को आगे बढ़ा ले जाती है। जहां एक बहन की समाज के ताकतवर लोगों के खिलाफ एक मंत्री के बेटे द्वारा मार डाली गई अपनी बहन को न्याय दिलाने की जद्दोजहद करती है। इंटरवल से पहले का हिस्सा पूरा तरह से जेसिका की बहन सबरीना का किरदार वाली विद्या बालन के नाम है। फिल्म के शुरुआती हिस्से में अपनी एक्टिंग से विद्या साबित कर देती हैं कि वो वाकई बेजोड़ अभिनेत्री हैं। इंटरवल के बाद एक टीवी चैनल की पत्रकार के रुप में रानी मुखर्जी पर्दे पर दाखिल होती हैं और ऐसे वक्त में जेसिका की बहन को सहारा देती है जब वो न्याय की लड़ाई से लगभग हार चुकी होती है।
 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+