नो एंट्री वर्ष 2005 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनीस बाजमी ने और निर्माण बोनी कपूर ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, बिपाशा बासु,लारा दत्ता, ईशा दत्ता, और सेलीना जेटली नजर आये थे। यह फिल्म वर्ष 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म चार्ली चेपलिन का ऑफिसियल रीमेक है।