निर्दोष एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रदीप रंगवानी ने किया है। फिल्म में अरबाज खान, मंजरी फड़नीस , अश्मित पटेल, महक चहल,मुकुल देव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है, जिसे एक मर्डर के इन्वेस्टीगेशन के लिए अपोइंट किया जाता है। यह केस तब और उलझ जाता है, जब एक महिला प्रमुख संदिग्ध के रूप में उभरती है और गिरफ्तार हो जाती है।