निल बट्टे सन्नाटा एक भारतीय कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अश्वनी अय्यर ने किया है । फिल्म का निर्माण कलर यलो प्रोडक्शन और जेएआर पिक्चर्स के ठाट अंड एल राय, अजय राय और मैक्लेक्स ने किया है । फिल्म में स्वरा भास्कर, रिया शुक्ल, रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका मे हैं।
फिल्म में स्वरा एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के लिए बड़े-बड़े सपने देखती है। बेटी को पढ़ाना ही उनके जीवन का एक मुख्य उद्देश्य है, लेकिन बेटी बेहद नटखट और बढ़बोली है। पढ़ाई में उसका दिल ही नहीं लगता। अपनी बेटी के इस बर्ताव और आर्थिक तंगी से निराश स्वरा को रत्ना सलाह देती है कि वो पहले खुद को शिक्षित करे। इसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है। कुल मिलाकर फिल्म में मां-बेटी के रिश्ता और पढ़ने के लिए उनकी जद्दोजहद देखने को मिलेगी।