नायक: द रियल हीरो साल 2001 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पूरी, परेश रावल और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।
ये फिल्म, डायरेक्टर एस शंकर की तमिल फिल्म 'मुढालवान' के हिंदी रीमेक फिल्म थी। फिल्म का संगीत, संगीतकार ऐ आर रेहमान द्वारा किया गया था।