नखरेवाली एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राहुल शाकल्य द्वारा किया गया है। इस फिल्म से एक्टर अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव बी टाउन में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इस फिल्म के निर्माता हैं, इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में पूरी हो चुकी है।
रिलीज
यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।