नगीना, वर्ष 1986 में रिलीज़ हुई एक फैंटसी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण, दोनों ही हरमेश मल्होत्रा ने किया है। ऋषि कपूर, श्रीदेवी, सुषमा सेठ और प्रेम चोपड़ा, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आये है।
ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही और नगीना 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
नागिन के रूप में श्रीदेवी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म का गाना भी काफी हिट रहा।