कार्तिक आर्यन अब एक नए और अनोखे रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ में वह इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म फैंटेसी, लोककथाओं और मस्ती का मज़ेदार मेल है।
इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है, जो पहले Fukrey जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। Naagzilla 14 अगस्त 2026 को Independence Day वीकेंड पर रिलीज़ होगी, जो कि नाग पंचमी से ठीक पहले आ रही है।
फिल्म के निर्माता हैं करण जौहर, महेवीर जैन, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा, और सुजीत जैन। इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है।
Naagzilla का नाम ही बता देता है कि ये कोई आम फिल्म नहीं है। इसमें नागों की दुनिया, मजेदार ट्विस्ट और कार्तिक आर्यन का नया अंदाज देखने को मिलेगा।
रिलीज डेट
यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को नाग पंचमी के अवसर पर रिलीज होगी।