X
माय बर्थडे सॉन्ग
Drama | Mystery | Thriller | 19 Jan 2018 | U/A |
Hindi

माय बर्थडे सॉन्ग कहानी

माई बर्थडे सॉन्ग की एक हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्माता तथा निर्देशक समीर सोनी हैं। संजय सूरी, नोरा फतेही और जेनिया स्टार फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 19 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। 


फिल्म की कहानी 
फिल्म 'माय बर्थडे सॉन्ग' में एक ऐड एजेंसी चलाने वाले राजीव कौल अपने 40वें बर्थडे की पार्टी दोस्तों के सेलिब्रेट करते वक्त राजीव की मुलाकात एक अजनबी लड़की सैंडी (नोरा फतेही) से होती है जो कि एक बार पहले भी उसकी जिंदगी में आ चुकी थी। पार्टी के बाद राजीव से स्क्रिप्ट डिस्कस करने के बहाने सैंडी वहीं रुक जाती है। दोनों एक बार फिर से करीब आने लगते हैं लेकिन अचानक सैंडी राजीव को रोकती है और एक हादसा हो जाता है, जिसमें सैंडी की जान चली जाती है। 

घबराया राजीव ढेर सारी शराब पीकर और गोली लेकर सो जाता है। अगले दिन जब उसकी आंख खुलती है तो उसे पता चलता है कि उसने कल रात एक बुरा सपना देखा था। हकीकत में उसका जन्मदिन आज है। उस पूरे दिन भी राजीव के साथ अजीब-अजीब चीजें होती हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, और जो घटनाएं उसके जीवन में होती हैं, उनसे वह यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि पिछली रात जो हुआ, यह सिर्फ एक सपना था, या यह सब वास्तव में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+