मर्डर 3 वर्ष 2013 में आई एक साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म है, यह फिल्म मर्डर सीरिज की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन विशेष भट्ट और निर्माण मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा, अदिति राव ह्याद्री, सारा लारेन, राजेश श्रृंगारपुरे हैं।
कहानी- मर्डर सीरीज की तीसरी फिल्म 'मर्डर 3' भी अब तक रिलीज हो चुकीं मर्डर और मर्डर 2 की तरह ही थ्रिलर फिल्म है्। बेसिकली ये सीरीज स्पैनिश थ्रिलर द हिडेन फेस की रीमेक है। फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है हॉट शॉट फैश और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर विक्रम (रणदीप हुड्डा) से जो कि एक लॉंज की वेटरेस निशा (सारा लॉरेन) के साथ रिलेशनशिप में होता है। निशा विक्रम के साथ शहर से बाहर स्थित उसके घर में जाती है। ये घर शहर से दूर एक बहुत ही सुनसान जगह पर बना है।सदियों पहले बना ये घर बहुत खूबसूरत होने के साथ ही बहुत डरावना भी है। इस घर में निशा के लिए कई सारे सीक्रेट्स होते हैं। इस घर में छुपा होता है राज़ कि विक्रम की जिंदगी कैसे बनी और उसकी पहली गर्लफैंड रौशनी (अदिति राव हैदरी) अचानक कैसे गायब हो गयी।