मुन्ना भाई एमबीबीएस वर्ष 2003 में आई एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील दत्त, जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह, बोमन इरानी, रोहिणी हट्टंगडी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।