कैपसूल गिल एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। यह फिल्म साल 1989 में हुए रानीगंज कोयला खनन कांड पर आधारित है, जिसमे अभिनेता अक्षय कुमार चीफ कोल माईनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की भूमिका में नजर आयेंगें।
फिल्म का मेन करेक्टर जसवंत गिल है जो एक रियल लाइफ हीरो हैं, इन्होने 1989 में रानीगंज की एक कोयला माइन में फंसे 64 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला और उनकी जान बचाई थी। इसी घटना पर यह फिल्म कैपसूल गिल बनने जा रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जसवंत गिल की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं हैं।
कहानी
फिल्म की शुरुवात होती है, साल 1989 की घटना से, जब सुबह - सुबह पश्चिम बंगाल के रानीगंज की महाबीर कोयला खदान में 65 मज़दूरों के फंसने की ख़बर आती है। रोजाना की तरह बीती रात वो खदान में नीचे गए थे, लेकिन वहां विस्फोट करने के दौरान आए बाढ़ में वह सभी फंस जाते हैं।
250 में से लगभग 179 मजदूर जान बचाकर बाहर निकलने में सफल होते हैं। लेकिन एक समूह नीचे ही फंसा रह जाता है। खदान में पानी भरता जाता है। छह मज़दूरों की मौत भी हो जाती है। चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल बन जाता है। लेकिन मज़दूरों तक पहुंचने की कोशिशें नाकाम हो जा रही हैं।
ऐसे में SP माइन्स के जनरल मैनेरल सरदार 'जसवंत सिंह गिल' (अक्षय कुमार) चेयरमैन के सामने अपनी तरकीब रखते है। कुछ ऐसा जो भारत में पहले कभी नहीं किया गया था। लेकिन चेयरमैन तैयार हो जाते हैं। फिर शुरु होता है मजदूरों को बाहर निकालने का मिशन। तीन दिनों तक चलने वाले बचाव अभियान के दौरान, गिल और उनकी टीम को कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है, कुछ परिस्थिति की वजह से, तो कुछ राजनीति की वजह से।
अंततः वे अपने मिशन में सफल होते हैं, जिससे यह देश के सबसे महान और बड़ै बचाव अभियानों में से एक बन गया। साल 1991 में जसवंत सिंह गिल को इसी जाबांजी के लिए राष्ट्रपति की ओर से सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार से नवाजा गया था।
रिलीज
यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
बता दें इस फिल्म का टीजर 7 सितम्बर को रिवील किया गया है।