twitter

    मिशन मजनू कहानी

    मिशन मजनू एक आगामी बॉलीवुड स्पाई थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शांतनु बागची द्वारा किया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, लीड रोल में नज़र आयें हैं। बता दें एक्ट्रेस रश्मिका की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। 

    कहानी 
    ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जो पकिस्तान में हुए भारत के रॉ मिशन के बारे में है। रॉ फील्ड ऑपरेटिव अमनदीप सिंहा (सिद्धार्थ मल्होत्रा), परमाणु हथियार बनाने में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में जांच करने के लिए एक अंडरकवर मिशन पर पाकिस्तान जाते हैं और इस मिशन का नाम मिशन मजनू रखा जाता है। पाकिस्तान में अमनदीप को नसरीन (रश्मिका मंदाना) से प्यार हो जाता है, जो की अंधी होती है, दोनों की शादी होने बाद वह अपना व्यक्तिगत जीवन संतुलित करते हुए पाकिस्तान की न्यूक्लिर शक्ति का पता लगाता है। देश से बढ़ कर अमनदीप के लिए कुछ भी नहीं होता है। क्या वह इस मिस्सों को पूरा कर पायेगा या पकड़ा जायेगा, यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है। 

    फिल्म की शूटिंग 11 फरवरी 2021 को लखनऊ में शुरू हुई थी। इस फिल्म की रिलीज डेट 13 मई 2022 को फाइनल की गयी थी लेकिन अब यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गयी है। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X