मिस टनकपुर हाजिर हो वर्ष 2016 में आई एक बॉलीवुड राजनितिक हास्य व्यंग्य ड्रामा था, जिसका निर्देशन विनोद कापरी ने किया था। फिल्म में ओम पुरी, संजय मिश्र, हृषिता भट मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म मूल रूप से उत्तर भारतीय ग्रामीण समाज का चित्रण करती है, जिसमें आज भी एक वर्ग दबंग और दूसरा दबा हुआ है। दबंगों की इतनी चलती है कि वही अदालत लगाते हैं, वही मुकदमा करते हैं और फैसला भी वही देते हैं। पीड़ित की आवाज कहीं सुनाई नहीं देती। जिस नायक पर भैंस से बलात्कार का आरोप लगता है...