X
मिर्जिया
Drama | Romance | 07 Oct 2016 | U/A |
Hindi

मिर्जिया कहानी

मिर्जिया एक बॉलीवुड फैंटसी ड्रामा है, जोकि मिर्जा-साहिबा की  एक दुखद प्रेम कहानी की लोक कथा पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। इस फिल्म अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर, सायामी खेर मुख्य भूमिका मे हैं, फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

कहानी 
मिर्जिया- साहिबां बचपन से एक दूसरे से बेहद इश्क करते थे। मिर्जिया का तीरअंदाजी में कोई ज़ोर नहीं था, तो साहिबां की खूबसूरती अपार। लेकिन जीवन-स्तर में अंतर होने की वजह से दोनों एक नहीं हो पाते। साहिबां की शादी किसी और से होने वाली होती है, तभी मिर्जिया वहां आता है और रात के अंधेरे में साहिबां को घोड़े पे बिठाकर भाग जाता है। रात में दोनों एक पेड़ के नीचे आराम करते हैं.. काफी समय बाद घोड़ों की टापों की आवाज से मिर्जिया की नींद खुलती है। लोग उनका पीछा करते हुए नजदीक पहुंच चुके थे और तीर से हमला करते हैं। मिर्जिया भी अपनी तीर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन सारी तीर दो टुकड़ों में टूटी होती है.. तभी, एक तीर आकर मिर्जिया की छाती चीड़ जाती है.. मिर्जिया मरते मरते साहिबां की ओर सवालिए नजर देखता जाता है.. तभी दूसरी तीर आती है, जिसे साहिबां अपने ऊपर ले लेती है। सालों से लोग इस सवाल का जवाब ढ़ूंढ़ते आए हैं.. शायद यही सोचते सोचते राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी एक फिल्म बना डाली.. बहरहाल, साहिबां ऐसा क्यों करती है, इसका जवाब जानने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+