मिडिल-क्लास लव एक आगामी बॉलीवुड कमिंग ऐज रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रत्ना शाह द्वारा किया गया है। फिल्म में प्रीत कमानी, ईशा सिंह, काव्य थापर और मनोज पेहवा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड है, जो आगे चल कर लव ट्रायंगल बन जाती है। फिल्म का ट्रेलर 7 अगस्त 2022 को जारी किया गया है और फिल्म 16 सितम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कहानी एक जवान कॉलेज के लड़के को जो एक मिडिल क्लास फैमली से आता है, वह अपने मिडिल क्लास होने से परेशान है, वह अपनी फॅमिली को इस मध्यवर्गीय सोच और व्यवस्था से बाहर निकलने का आइडियल तरीका ढूंढता है, हालाँकि, मध्यवर्गीय सोच से छुटकारा पाना और माता-पिता का रास्ता बदलना इतना आसान नहीं था जितना कि शुरू में लग रहा था। आगे लड़का कॉलेज जाता है जहाँ उसका प्यार लव ट्राइंगल बन जाता है, आखिर वह इन सब चीज़ों सही तरीके से सेट कर पायेगा या नहीं यही इस फिल्म कहानी है।