X
मेरी प्यारी बिंदु
Drama | Musical | Romance | 12 May 2017 | U/A |
Hindi

मेरी प्यारी बिंदु कहानी

मेरी प्यारी बिंदु एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में परणीती चोपड़ा, आयुष्मान खुराना नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक लेखक का किरदार निभा रहे हैं तो परिणीति चोपड़ा सिंगर का। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

मुख्‍य कहानी
अभिमन्यू रॉय (आयुष्मान खुराना) उर्फ बुबला एक लेखक है जो हॉरर, थ्रिलर और महिलाओं पर ज्यादा लिखता है। उसका करियर बिल्कुल सही दिशा में दिखता है लेकिन कुछ है जिसकी वजह से वो चैन से जी नहीं पा रहा है। कुछ ऐसा कि वो ब्रेड कैचअप, व्हिस्की एक साथ निगल जाता है। जल्दी ही जब वो अपनी अगली लव स्टोरी लिखने वाला होता है उसे पैरेंट्स का झूठा कॉल आता है कि वो तालाक ले रहे हैं और वो अपने गृह नगर कोलकाता आ जाता है।कोलकाता- एक जगह जहां से बिंदू की यादें जुड़ी हैं।बिंदू एक लड़की जिसे वो आफत कह कर बुलता है।

उनके रिलेशनशिप के बारे में उनके फेवरिट गानों के मिक्स टेप से पता चलता है। फिल्म फ्लैशबैक में अभी और बिंदू के बारे में बताती है और वर्तमान में अभिमन्यू पुराने गाने सुनकर उसके बारे में लिख रहा होता है। पहली बार दोनों बचपन में कीमा और समोसा के नाश्ते पर मिलते हैं जहां वो वाकमैन उसे पुराने गानों के साथ देती है और कहती है "इसे सुनो तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी।" इसके बाद पुराने गाने जैसे आइए मेहरबान, अभी ना जाओ छोड़कर, जैसे गाने सुन सुनकर दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और हम भी अभी और बिंदू के हटके लवस्टोरी के और करीब जाते हैं जिसमें हंसी है, आंसु है, दोस्ती,प्यार सहित और भी कई सीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+