महबूबा एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अफजल खान ने किया है। त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आये थे। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2000 में सम्पन्न हो गयी थी, किन्ही कारणों से फिल्म रिलीज डेट टल गयी , जिसका बाद यह फिल्म 11 जुलाई 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।