मैच ऑफ लाइफ एक आगामी बॉलीवुड स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमन सागर द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता और लेखक विशाल मेहता हैं। इस फिल्म में यश मेहता, अमित मिश्रा, स्टफी पटेल और गजाला मंसूरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी एक सेलिब्रिटी, यानि विराट कोहली की तरह दिखने वाले एक आम आदमी के जीवन के स्ट्रगलर के बारे में है, कि कैसे वह किसी और का रूप धारण करके अपना जीवन जीने के लिए चुनौतियों का सामना करता है। लोग उसे असली विराट कोहली मानते हैं और कैसे बॉलीवुड के फिल्म निर्देशकों की धोखाधड़ी के कारण उनका शोषण किया जा रहा है क्योंकि आखिरकार वह अपने क्षेत्र का विराट बनना चाहते हैं। यह फिल्म में हम 1 आदमी को, दूसरे किरदार के द्वारा उसके खुद के जीवन के स्ट्रगलर को दिखती है। वह कैसे अपने जीवन का मैच खेलता है और कैसे जीत हासिल करता है। यही हम इस फिल्म की कहानी में देखते हैं।