मस्तराम वर्ष 2014 में आई फिक्शनल बायोग्राफी है, जिसका निर्देशन अखिलेश जैसवाल ने किया है। फिल्म में राहुल बग्गा और तारा अलीशा बैरी मुख्य भूमिका में हैं। मस्तराम के निर्देशक अखिलेश जैसवाल ने मस्तराम के रुप में एक नौजवान लेखक की जिंदगी को परदे पर उतारा है जोक कि अपनी कहानियों में पॉर्न मसालों को डालकर लोकप्रियता हासिल करता हैा। इस फिल्म से तारा अलीशा बैरी अपना फ़िल्मी डेब्यू किया है।
फिल्म की कहानी
मस्तराम फिल्म की कहानी है एक छोटे शहर में एक बैंक में क्लर्क की नौकरी करने वाले राजाराम (राहुल बग्गा) और उसकी पत्नी रेनू (तारा ऐशा बेरी) की। राजाराम को कहानियां लिखने का बेहद शौक है। वो चाहता है कि कोई बुक पब्लिशर उनकी कहानियों को छापे। ताकि वो अपनी बैंक की नौकरी को छोड़कर अपना पसंदीदा काम कर सकें। एक दिन एक पब्लिशर राजाराम की पुस्तक छापने के लिए तैयार हो जाता है लेकिन वो राजाराम से कहता है कि उन्हें अपनी कहानियों में थोड़ा मसाला डालना होगा। सिंपल कहानियों को पढ़ने का शौक किसे होता है। राजाराम मसालों की तलाश में काफी भटकते हैं और काफी सोचने के बाद वो ऐसे ऐसे मसाले अपनी कहानियों में डालते हैं कि उनकी कहानियां एक के बाद एक लोगों में पॉपुलर होती चली जाती हैं। यहीं से शुरु होता है राजाराम का पॉर्न पर आधारित कहानियां और किताबें लिखने का सिलसिला। राजाराम की जिंदगी में उनकी ये पॉर्न कहानियां क्या बदलाव लाती हैं ये तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।