फिल्म मसान की कहानी काशी के पांच किरदारों के इर्दगिर्द ही बुनी गयी है। लेकिन इन सबकी ज़िंदगी में कुछ ना कुछ ऐसा है जो मर चुका है लेकिन अभी तक मसान पर नहीं पहुंचा है। फिल्म एक हैं, लेकिन फिल्म के अंदर आपको दो कहनियाँ मिलेंगीं जो कंही ना कंही एक दूसरे से जुडी हुई है।
मसान का मतलब है श्मशान घाट जहां शवों का अंतिम संस्कार होता है। और शायद यही फिल्म की गहराई में बताया गया है।