X
मरुधर एक्सप्रेस
Comedy | Drama | Romance | 12 Apr 2019 | U/A |
Hindi

मरुधर एक्सप्रेस कहानी

मरुधर एक्सप्रेस 12 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही एक बॉलीवुड-कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन विशाल मिश्र कर रहे हैं। फिल्म में कुनाल रॉय कपूर और तारा अलीशा बेर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का पहले नाम 'हम दोनो होंगे कामयाब' रखा गया था। यह एक फैमिली-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कानपुर शहर की एक लव स्टोरी को दिखाया गया है। 

इस फिल्‍म में एक बहुत ही शांत स्‍वभाव के लड़के की कहानी है। जिसके पिताजी उस पर शादी करने का बहुत दबाव डालते हैं। और अपने लिये किसी लड़की को पसंद करने के लिये कहते हैं लेकिन वह ऐसा करने में असफल होता है। अंत में खुद उसके पिताजी ही उसकी अरेंज मैरिज करवा देते हैं। 

शादी के बाद उसके पिताजी इसके बाद उसके ऊपर जल्‍दी बच्‍चा पैदा करने का भी दबाव बनाते हैं। लेकिन वह ऐसा कर पाने में भी खुद को असमर्थ पाता है। वह अपनी मर्दांगी को पाने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती है। इस सबके बावजूद उसकी पत्‍नी प्रेग्‍नेंट हो जाती है। जो इस फिल्‍म का राज है और इसके लिये आपको पूरी फिल्‍म देखनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+