मरेगा साला वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक एक्शन पैक्ड ड्रामा है, जिसका निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, किम शर्मा, हृषिता भट्ट, राहुल हांडा, राखी सावंत रजित कपूर, कबीर सदानंद आदि मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी एक खूबसूरत महिला की है, जिसे पता है कि उसे क्या हासिल करना है, हलांकि फिल्म में मोड़ तब आता है, जब उस महिला की रहस्यमयी हालातों में मौत हो जाती है।