X
मनमर्जियां
Drama | Romance | 14 Sep 2018 | U/A |
Hindi

मनमर्जियां कहानी

मनमर्जियां एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका मे हैं। 

फिल्म की कहानी 
विक्की और रूमी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनको इसे फ्यार कहना पसंद है। दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में हैं तो सेक्स भी लाज़िमी है क्योंकि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जब तक कि दोनों को रूमी के बेडरूम में रंगे हाथ पकड़ नहीं लिया जाता है। और ज़ाहिर सी बात है कि ऐसा होने के बाद ब्याह करा दो इसका, हर परिवार का अगला स्टेप होता है। इसलिए रूमी विक्की से कहती है कि वो उसके घर शादी का रिश्ता लेकर आए जिसे सुनकर ज़ाहिर सी बात है विक्की जैसे कूल लड़के की हालत टाइट हो जाती है। दूसरा रास्ता है भागना लेकिन रूमी के लिए वो भी काम नहीं आता क्योंकि उसे समझ आता है कि विक्की केवल गैर ज़िम्मेदार लड़का है। अब इनकी ये घुटन भरी लव स्टोरी में थोड़ी सी हवा लेकर आता है रॉबी यानि कि अभिषेक बच्चन। रॉबी परफेक्ट हसबैंड मैटिरियल है और उसे पहली नज़र में रूमी से प्यार हो जाता है। रॉबी में वो सब कुछ है जो विक्की में नहीं है। विक्की के धोखे से टूटी हुई रूमी को रॉबी में सहारा मिल जाता है और वो शादी कर लेती है। लेकिन जल्दी ही विक्की की वापसी होती है और वो अपनी गलतियां सुधारने को तैयार है। अब रूमी क्या फैसला लेगी इसी के इर्द गिर्द फिल्म घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+