मैंने दिल तुझको दिया एक एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण दोनों ही सोहेल खान ने किया है। सोहेल खान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर डेब्यू करने जा रहे थे जिनके साथ अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने भी बॉलीवुड टाउन में डेब्यू किया।
इस फिल्म में सोहेल खान, समीरा रेड्डी के अलावा संजय दत्त, कबीर बेदी और दलीप ताहिल सहायक रोल में नज़र आयें थे।