मै और मिसेज खन्ना वर्ष 2009 में आई एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन प्रेम सोनी ने किया है। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और सोहेल खान मुख्य भूमिका में नजर आये। सलमान और करीना एक धनी दम्पति मि और मिसेज खन्ना की भूमिका में है जो कि आस्ट्रेलिया में रहते है। करीना एक घरेलू पत्नी बनी है जो हमेशा अपने व्यस्त पति से समय की मांग करती रहती है। जबकि सलमान उन्हें समय नही दे पाते तो वह एक दूसरे व्यक्ति सुहैल खान से घुलने मिलने लगती है। यहां तक कि करीना अपने पति का घर तक छोड़ देती है। फिल्म में गोविंदा सलमान के दोस्त बने है। जो उनकी पत्नी को वापस लाने में मदद करते है।