मडगाँव एक्सप्रेस एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कुणाल खेमू द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म से अभिनेता कुणाल अपना डिरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहें हैं। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गाँधी, अविनाश तिवारी और नोरा फ़तेहि, मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगें। इस फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को जारी किया गया है। फिल्म की शूटिंग गोवा और मुंबई में हुई है और फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।
कहानी
यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो गोवा में एक यात्रा पर जाते हैं। यात्रा के दौरान, वे कई रोमांचक घटनाओं का अनुभव करते हैं और जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सबक सीखते हैं।
रिलीज
यह फिल्म की शूटिंग 16 फरवरी को पूरी हो चुकी है, और यह फिल्म सिनेमाघरों में 22 मार्च 2024 में रिलीज होगी।