X
लवयापा
Comedy | Romance | 07 Feb 2025 |
Hindi

लवयापा कहानी

लवयापा एक  बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आद्वैत चंदन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर लीड रोल में नजर आये हैं।  फैंटम स्टूडियोज़ और एजीएस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड रिलीज़ Zee Studios द्वारा किया गया है। 

कहानी 
यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जो आजकल के युवाओं के रिश्तों और उनकी उलझनों को दर्शाती है। फिल्म की शुरुआत में बानी और गौरव एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा होता है। लेकिन एक दिन बानी के पिता अतुल कुमार शर्मा उनके रिश्ते में एक नया मोड़ लाते हैं।

बानी के पिता गौरव को अपने घर बुलाते हैं और एक अजीबोगरीब फरमान सुनाते हैं। वह कहते हैं कि बानी और गौरव एक-दूसरे से अपना फोन बदल लें। इस फोन एक्सचेंज के दौरान दोनों के कई राज खुल जाते हैं। बानी और गौरव को पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जो उन्हें नहीं जाननी चाहिए थीं।

इन राजों के खुलने से उनके रिश्ते में दरार आ जाती है। दोनों को लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं। उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।

लेकिन फिल्म की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद शुरू होती है दोनों के प्यार की असली परीक्षा। क्या बानी और गौरव अपने रिश्ते को बचा पाएंगे? क्या वे सारी गलतफहमियों को दूर करके एक-दूसरे को फिर से अपना पाएंगे? यही इस फिल्म की मुख्य कहानी है।

रिलीज डेट 
यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+