लव सेक्स और धोखा वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म में अंशुमन झा, श्रुति, राजकुमार राव, नेहा चौहान, अमित सियाल आदि मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म में तीन अलग-अलग कहानियां हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शूटिंग करने का तरीका है। पूरी फिल्म में ऐसा लगता है जैसे डिजिटल कैमरे से हिलते-हिलाते फिल्म स्टडीज के छात्रों ने कोई फिल्म तैयार की है। पूरी फिल्म में कैमरा हावी है या यूं कह लें ये कैमरे की कहानी है जो बताती है आज कि डिजिटल होती दुनिया में कैमरे की अहमयित कितनी ज्यादा है। जिसकी निगाहें चारों तरफ हैं।