लव एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश कृष्णा ने किया है। इस फिल्म में
सलमान खान और
रेवती मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे है। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज़ की गई थी। फिल्म 'लव' तेलुगु फिल्म '
प्रेमा' की हिंदी रीमेक है।
कहानी
अपने अपमानजनक पिता (सुधीर) की हत्या और अपनी माँ की आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार पृथ्वी (सलमान) जेल की सजा से लौट कर आया एक मुजरिम है।
पृथ्वी मैगी से मिलता है और कुछ दिनों बाद वे दोनों प्यार में पद जाते है। मैगी शादी के लिए पृथ्वी को अपने माँ- बाप से मिलाने लाती है, लेकिन उसके अतीत को जानने के बाद, वह इंकार कर देते है। मैगी की माँ पृथ्वी को मैगी से दूर करने के लिए पुलिस बुलवा के अरेस्ट करवा देती है। और गुरूजी पृथ्वी को बैल करवा के छुड़वा लेते है। बाद में मैगी की माँ कुछ गुंडों को पृथ्वी को मारने के लिए भेजती है, लेकिन पृथ्वी की जगह मैगी घायल हो जाती है। कैसे दोनों अपने प्यार के लिए लड़ते है फिल्म में यही दिखाया गया है।