लिटिल बेबी एक हिंदी फिल्म है, फिल्म शेखर एस झा द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियांशु चटर्जी, गुलनाज सिगनपोरिया, शिवानी महाजन और रवि खन्ना मुख्य किरदारों की भूमिका में हैं।
फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है जो स्वतंत्र रहना चाहती है, वह अपने सारे डिसीज़न खुद लेना चाहती है, वह अपने मां बाप की सोच से अलग जीवन जीना चाहती है। लेकिन उसकी इस जिद ही उसे बुरे माहोल में लाकर खड़ा कर देती है। और उसका अपहरण हो जाता है और तब उसके पिता जो उससे बहुत प्यार करते हैं, उसे बचाते हैं। और अंत में वह अपने माता-पिता की भावना को समझ पती है।