लाइफ ऑन अ बइसाईकल राजेश जोशी द्वारा लिखित और निर्देशित एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अविनाश ध्यानी और संस्कृति भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।
लाइफ ऑन अ बइसाईकल एक आम आदमी की कहानी को दर्शाता है, जो न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए, बल्कि प्रकृति के लिए भी साइकिल के महत्व का एहसास करता है, जहां प्रदूषण खतरनाक दर से बढ़ रहा है। इनके द्वारा एक अभियान शुरू किया जाता है जिसका नाम हिट इंडिया फिट इंडिया रहता है। इसमें यह देखना काफी दिलचस्प है कि एक आम आदमी कैसे समाज और जीवनशैली में बदलाव ला सकता है। यह फिल्म छोटे बदलावों, सुधार की बड़ी पहल पर आधारित है।