लेकर हम दीवाना दिल वर्ष 2014 में आयो बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन आरिफ अली ने किया था। फिल्म में अरमान जैन, दीक्षा सेठ नजर आये थे। फिल्म का निर्माण एरोज इंटरनेशनल के तहत सैफ अली खान, दिनेश विजान, सुनील लुल्ला ने किया था। फिल्म सिनेमाघरों में 4 जुलाई 2014 को रिलीज हुई थी।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरु होती है दिनेश निगम ऊर्फ डिनो (अरमान जैन) और करिश्मा शेट्टी (दीक्षा सेठ) के सीन से जिसमें दोनों बैठकर एक साथ दारू पी रहे हैं और एक दूसरे से अपने दिल की बात कह रहे हैं। नशे में बातें करते करते डिनो और के उर्फ करिश्मा को लगता है वो किसी और के साथ शादी करके अपनी जिंदगी नहीं बिता सकते। दोनों डिसाइड करते हैं कि वो एक दूसरे से शादी करेंगे। लेकिन डिनो अगले दिन के को कहता है कि वो तो मजाक कर रहा था। करिश्मा सीरियस हो जाती है क्योंकि उसके घरवाले उसकी शादी कराने के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं। डिनो भी करिश्मा को उदास देख अपने परिवार से शादी के बारे में बात करने की कोशिश करता है लेकिन कोई उसका साथ नहीं देता।
आखिरकार दोनों घर से भाग जाते हैं। फिर कुछ ऐसा घटित होता है कि दोनों अपनी मुश्किलों का जिम्मेदार एक दूसरे को ठहराने लगते हैं और आखिरकार दोनों नाराज होकर वापस अपने घर चले जाते हैं। अब दोनों क्या फिर से एक दूसरे के करीब आ पाएंगे और क्या वो अपने माता-पिता को शादी के लिए मना पाएंगे। ये जानने के लिए तो आपको लेकर हम दीवाना दिल देखनी होगी।