X
लक्ष्‍मी
Comedy | 09 Nov 2020 |
Hindi

लक्ष्‍मी कहानी

लक्ष्‍मी एक बॉलीवुड आगामी कॉमेडी-हॉरर है, जो राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर और मीर सर्वर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लक्ष्‍मी बम 2011 की तमिल फिल्म मुनि 2 उर्फ ​​कंचना की रीमेक है।

कहानी 
फिल्म की कहानी बेहद ही रोचक है , जिसमे अक्षय कुमार(आसिफ) पर एक आत्मा घर कर जाती है, जिसके बाद वो आत्मा अपना बदला लेती है। ये फिल्म तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है। 

आसिफ(अक्षय कुमार) और रश्मि (कियारा आडवाणी) की जिनकी हिंदू - मुस्लिम शादी के बाद से रश्मि अपने परिवार से दूर है। इसलिए जब उसके माता पिता (आएशा रज़ा - राजेश पांडे) उसे तीन साल बाद घर आने का न्योता देते हैं तो दोनों वहां पहुंच जाते हैं, परिवार के साथ एक होने। लेकिन घर पहुंचते ही उनके साथ अजीब चीज़ें होती हैं। और ये अजीब चीज़ें होती हैं आसिफ के साथ जो भूत प्रेत के सख्त खिलाफ है और लोगों को इस बारे में जागरूक करना चाहता है। पर उसका ये विश्वास तब डगमगा जाता है जब खुद उसके शरीर में एक भूत का प्रवेश होता है।
 
आपको बता दें , देश भर में महामारी के कारण, सभी सिनेमाघर बंद है, जिसके चलते इस फिल्म की रेलसिंग डेट को बढ़ा दिया गया था, पहले ये फिल्म अक्षय कुमार के बर्थडे पर ऑनलाइन रिलीज़ की जाने वाली थी, लेकिन 7 सितम्बर 2020 को  फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी गयी अब ये फिल्म दिवाली पर, सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। 

29 अक्टूबर 2020 को कर्णी सेना के विरोध के बाद इस फिल्म का टाइटल नाम 'लक्ष्मी बम' से बदल कर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। 

फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 9 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ किया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+