लज्जा साल 2001 में आयी एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह फिल्म समाज फैले अन्याय, बुराई को दिखाती हैं। फिल्म में भारत की औरतों की दुर्दशा भली प्रकार से देखा जा सकता है। यह फिल्म एक मल्टीस्टार फिल्म है जिसमे रेखा, माधुरी, मनीषा कोइराला, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ नज़र आएंगे।
कहानी
लज्जा चार महिलाओ मैथली, जानकी, रामदुलारी और वैदेही की कहानी है, मनीषा कोइराला इस फिल्म की प्रमुख पात्र है। वैदेही (मनीषा कोइराला) और रघु(जैकी श्रॉफ) पति पत्नी है, रघु वैदेही के साथ अभद्र व्यवहार कर के उसे घर से बहार निकाल देता है, वैदेही अपनी माँ बाप के पास लौट जाती है, लेकिन एक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद रघु को पता चलता है के वो कभी बाप नहीं बन सकता और इसके बाद वह पछतावे का ढोंग करके वैदेही को वापस आने को बोलता है। वैदेही गर्भवती है, और रघु उसे सिर्फ अपना बच्चा लेकर उसे मार देना चाहता है, लेकिन वैदेही को ये सब पता चलता है और वो वहां से भाग जाती है।
वो भागते हुए सबसे पहले मैथली की शादी पोहंचती है उसके बाद जानकी और उसके बाद राम दुलारी। वैदेही के बच के भागने की यात्रा में वो सबसे पहले मैथली से मिलती है जो दहेज़ के लोभी अपने ससुराल वालों को अपनी शादी से भगा देती है। बाद में वैदेही, जानकी से मिलती है जो एक अविवाहित माँ है लेकिन उसका प्रेमी शादी से मना कर देता है और वह अकेले हो जाती है, थिएटर में एक्टिंग करते वक्त दर्शक जानकी पर हमला कर देते है जिससे उसका गर्भपात हो जाता है।
बाद में वैदेही राम दुलारी से मिलती है जो अपने बच्चों को बचाने के लिए अपना बलिदान दे देती है। ये तीनो हे महिलाओ से मिलने और इसके साथ हुए अत्याचार को देख कर वैदेही में हिम्मत आ जाती है और सभी महिलाओ को भाषण देती है रघु भी उस समय उस भाषण को सुनता है और उसका रवैया वैदेही के प्रति बदल जाता है, रघु अपने आप को सुधरने का फैसला लेता है और दोनों सुखी पूर्वक रहते है।